सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर भारी वाहनों की जांच,1.27 लाख का जुर्माना

Latehar : जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देशानुसार मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में लातेहार एवं चंदवा थाना क्षेत्र में भारी वाहनों की जांच की गई।

जांच अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 भारी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 1,27,500 रुपये का ई-चालान काटा गया। इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई तथा यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।

जिला परिवहन कार्यालय की ओर से वाहन चालकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित वाहन परिचालन सुनिश्चित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सके।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!