
6 पर्यटकों की मौत, हिमाचल के चंबा में टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा
Shimla : भारी बारिश ओर तेज तूफान के बीच गुजरात के पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त होने से 6 पर्यटकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार बुरी तरह से घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया गया। जिसमें से तीन पर्यटकों को प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भटियात के ककीरा में ये दुर्घटना आज सुबह तीन बजे के करीब हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई।
पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी विजय सकलानी ने की है।




