वज्रपात से 23 की मौत, उत्तर प्रदेश में बिगड़े मौसम की मार

Lakhnau : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई। कई जिलों में बिजली गिरने की घटनाएं सामने आईं, जिससे खेतों में काम कर रहे किसान और खुले स्थानों पर मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। कुछ जगहों पर तेज आंधी के कारण पेड़ और दीवारें गिरने से भी जान-माल का नुकसान हुआ। इसके चलते प्रदेश में कुल 23 लोगों की मौत हो गई। इनमें अवध के जिलों के भी सात लोग शामिल हैं। इस दौरान संभल में सर्वाधिक 130 मिमी बारिज दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए 21 जिलों में गरज-चमक और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

खराब मौसम के दौरान हादसों में 7 की मौत

अवध के जिलों में सोमवार सुबह अचानक तेज आंधी और बारिश के दौरान हादसों में सात लोगों की जान चली गई। गोंडा में पेड़ गिरने, बिजली का तार टूटने और खराब मौसम में कार पलटने से चार लोगों ने अलग-अलग जगह दम तोड़ दिया। वहीं बलरामपुर में भी पेड़ गिरने से एक ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। दूसरी ओर बहराइच और अंबेडकरनगर में बिजली गिरने से दो युवको की मौत हो गई।

आंधी व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

बदले मौसम के बीच उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को भी आंधी और बारिश का दौर जारी रहा। संभल में सर्वाधिक 130 मिमी और कासगंज में 97 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बरेली में 54.6 मिमी, बाराबंकी में 53 मिमी, मुरादाबाद में 45 मिमी और गोरखपुर में 41.4 मिमी बारिश हुई।सोमवार को बलरामपुर, अलीगढ़ और गोरखपुर समेत कई जिलों में 80 से 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। इसके असर से अधिकतम तापमान सामान्य से 10 से 12 डिग्री तक गिर गया। तराई क्षेत्रों में ठंडक और सिहरन महसूस की गई।बाराबंकी में 26.5 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज हुआ, जो सामान्य से 12.1 डिग्री कम रहा। शाहजहांपुर 27.8 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!