8 माह से वेतन नहीं मिलने पर सफाईकर्मी बेहाल, उपायुक्त से लगाई बकाया भुगतान की गुहार

Gadhwa : बरडीहा अंचल कार्यालय में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत सफाईकर्मी राजेंद्र डोम को जनवरी 2026 से अब तक करीब आठ माह का मानदेय नहीं मिलने से उनके परिवार के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने उपायुक्त को लिखित आवेदन देकर बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है।आवेदन में राजेंद्र डोम ने बताया है कि वे आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से अंचल कार्यालय में कार्यरत हैं, लेकिन जनवरी 2026 से अब तक उन्हें मानदेय नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि उनके परिवार में पांच पुत्रियां, एक पुत्र, पत्नी तथा माता-पिता सहित दर्जनभर से अधिक सदस्य हैं, जिनके भरण-पोषण में भारी कठिनाई हो रही है। आर्थिक तंगी के कारण उन्हें परिवार के गहने और लूना (दोपहिया वाहन) तक गिरवी रखने पड़े हैं।अपनी पीड़ा सुनाते हुए राजेंद्र डोम बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह के समक्ष भावुक होकर रो पड़े। उनकी स्थिति को देखते हुए बीडीओ ने तत्काल मानवीय पहल करते हुए 50 किलो चावल उपलब्ध कराया, जिससे फिलहाल उनके परिवार का चूल्हा जल सका।राजेंद्र डोम ने उपायुक्त से अविलंब आठ माह का बकाया मानदेय दिलाने की मांग की है ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।

इस मामले में अंचल पदाधिकारी ने भी अपर समाहर्ता को पत्र लिखकर सफाईकर्मी के बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान कराने का आग्रह किया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि राजेंद्र डोम “शिव प्रोडक्ट फोर्स प्राइवेट लिमिटेड” के अधीन कार्यरत हैं और उनका मानदेय लंबित है। बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने संबंधित एजेंसी को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!