पलामू में मर्डर, ग्रामीण चिकित्सक का गला काटकर कर दी गई हत्या
छतरपुर थाना क्षेत्र के चिल्हो खुर्द गांव की घटना
Palamu : पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण चिकित्सक का मर्डर कर दिया गया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल कायम हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों द्वारा छतरपुर थाना क्षेत्र के पाटन रोड नगदारा के पास चिल्हो खुर्द गांव निवासी उदय सिंह नामक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतक उदय सिंह गांव में प्राथमिक चिकित्सा का कार्य करते थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तहकीकात में जुट गई है।



