लोखंडे प्रशांत सीताराम बने CBSE के नए चैयरमैन

New Delhi : लोखंडे प्रशांत सीताराम CBSE के नए चैयरमैन बनाए गए। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चेयमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का 2 जून 2026 को बोर्ड से तबादला कर दिया गया. केंद्र सरकार ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए अपनाई गई डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली में कथित अनियमितताओं के मद्देनजर यह कदम उठाया.

बता दें कि सीबीएसई उस समय विवादों में घिर गई, जब कक्षा 12 के कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि बोर्ड की ओर से अपलोड की गई उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन प्रतियां उनकी लिखावट से मेल नहीं खातीं. इससे ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली में उत्तर पुस्तिकाओं के मिलान में संभावित गड़बड़ी को लेकर चिंताएं बढ़ गईं.

सीबीएसई ने कहा कि री-इवैल्युएशन पोर्टल शुरू होते ही इस पर बड़ा साइबर हमला हुआ. CBSE के अनुसार शरारती तत्वों ने ‘डिनायल ऑफ सर्विस’ (DoS) अटैक के जरिए वेबसाइट को ठप करने की कोशिश की. सिर्फ 2 मिनट के भीतर पोर्टल पर 15 लाख हिट्स आए और फाइलों को अवैध तरीके से निकालने के 1 लाख से ज्यादा प्रयास किए गए.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!