पलामू में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Palamu : पलामू जिला स्थित हरिहरगंज और पथरा पिकेट की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर शुक्रवार जेल भेज दिया।

इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए हरिहरगंज थाना के एसआई सौरभ कुमार ने बताया की हरिहरगंज थाना अन्तर्गत ग्राम सरसोत में दिनांक 11 जून को अवैध देशी कट्टा रखने वाले अपराधी की गिरफ्तारी एवं हटियार की बरामदगी की गई।उन्होंने बताया की 11 जून को गुप्तचर के माध्यम से गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि एक लड़का के पास अवैध दो देशी कट्टा है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पलामू के आदेशानुसार एक छापामारी टीम का गठन किया गया एवं विधिवत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।उक्त आदेश के आलोक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू उम्र करीब 19 वर्ष पे० उपेन्द्र साव, सा० -सरसोत, थाना- हरिहरगंज जिला पलामू को गिरफ्तार किया गया। जिसके निशानदेही पर दो अलग अलग स्थानों पर अवैध दो देशी कट्टा को बरामदगी की गई।इस संबंध में हरिहरगंज थाना कांड सं. 105/2026 दिनांक 11.06.2026 धारा 25(1-B)a/26 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियुक्त अभय कुमार उर्फ लड्डू उम्र करीब 19 वर्ष पिता उपेन्द्र साव, सा०- सरसोत, थाना-हरिहरगंज, पलामू एवं एक अज्ञात के विरूद्ध दर्ज किया गया। गिरफ्तार अभय कुमार उर्फ लड्डू उम्र करीब 19 वर्ष पिता उपेन्द्र साव, सा० सरसोत, थाना हरिहरगंज, पलामू को
गिरफ्तार अभियुक्त की जेल भेज दिया गया है।

छापामारी अभियान में हरिहरगंज थाना के एसआई कुमार सौरभ, पथरा पिकेट प्रभारी धर्मेंद्र कुमार,हवलदार हेमन्त भेंगरा, पुलिस जवान लाल बाबू यादव,अशोक यादव,रमेश ऊँराव,प्रीतम कुमार जयसवाल,गणेश साह,चालक सुधीर प्रकाश सहायक पुलिस के जवान राजेन्द्र कुमार यादव मुख्य रूप से मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!