
पोखराहा में फिर एक्सीडेंट, हाइवा और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी चालक की मौत, लोगों में आक्रोश
Palamu : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा गांव में हाईवे के पास हाईवा वाहन और स्कूटी के बीच हुई भीषण टक्कर में स्कूटी पर सवार व्यक्ति को मौत हो गई। हाइवा वाहन चालक स्कूटी चालक को धक्का मार कर भाग रहा था।तभी स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ लिया और सड़क जाम कर दिया है। वहीं घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।वही थाना प्रभारी अफजाल अंसारी ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला को शांत कराने के प्रयास में जुट गए हैं।
बताते चले कि पोखराहा में दो दिन पहले भी सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई थी जिसके बाद से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।वही खबर लिखे जाने तक व्यक्ति की पहचान नहीं की गई है।



