छतरपुर में फायरिंग, 50 वर्षीय बुजुर्ग को मारी गोली, हालत गंभीर
Palamu : छतरपुर थाना क्षेत्र के हुटुगदाग गांव निवासी विसंबर लोहार उम्र 50 वर्ष को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।विसंबर लोहार की नाभि में गोली लगी है।इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी छतरपुर थाना की पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही छतरपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल विसंबर लोहार को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने विसंबर लोहार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां इलाज के बाद भी विसंबर लोहार की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार ,विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं। वही इस घटना के बाद से छतरपुर थाना की पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।




