
बारियातू में स्वतंत्रता दिवस,झंडोत्तोलन को लेकर बैठक,कल
बारियातू : प्रखंड सह अंचल कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह2026 के अवसर आयोजित कार्यक्रमों ,विधि व्यवस्था पर चर्चा और विभिन्न सरकारी, गैर-सरकारी एवं शैक्षणिक संस्थानों में झंडोत्तोलन की समय सारिणी निर्धारित करने को लेकर 7अगस्त को बैठक होगी।
बीडीओ अमित कुमार पासवान ने बताया कि बैठक का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस का गरिमापुर्ण ढंग से आयोजन और सभी संस्थानों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का समय निर्धारित करना तथा आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्षों, सरकारी एवं गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों के प्रधानाध्यापकों तथा प्रखंड क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर स्वतंत्रता दिवस ( 15 अगस्त )का गरिमापुर्ण आयोजन में आवश्यक सहयोग देने की अपील की है।




