जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे से हमला, दो घायल, अस्पताल में भर्ती
Upendra Kumar papu @ Gadhwa – Jharkhand
गढ़वा जिला स्थित मझिआंव थाना क्षेत्र के टढ़हे गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

घायलों की पहचान प्रदीप पासवान (28 वर्ष), पिता स्व. नन्हू पासवान तथा 50 वर्षीय शिवकुमार पासवान पासवान पिता स्व. नेमा पासवान के रूप में हुई है। घायलों ने आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद को लेकर उनके सगे भाई जगदीश पासवान के पुत्र बालधनी पासवान, राम जतन पासवान, नवीन पासवान तथा परिवार की अन्य महिलाओं ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि घटना के दौरान पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई और मारपीट की गई।घटना की सूचना पर मझिआंव थाना पुलिस ने दोनों घायलों को अपने संरक्षण में लेकर चिकित्सीय जांच (इंज्यूरी) कराई तथा बेहतर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेजा, जहां दोनों का उपचार किया गया।
चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी स्थिति पर निगरानी रखी।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है तथा प्राप्त आवेदन और चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।




