अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बहन के घर जा रहा था युवक
Gadhwa-Jharkhand Reporter
गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के संगवरिया गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 19 वर्षीय युवक लालजी चौधरी की मौत हो गई। वह करकोमा गांव निवासी नागेंद्र चौधरी का पुत्र था।

हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल लालजी को मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।जहां से गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।वही इस घटना के बाद पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है।



