जमीन विवाद में महिला की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Gadhwa : मझिआंव बरडीहा थाना क्षेत्र के सुख नदी गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को गढ़वा जेल भेज दिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखनदी गांव निवासी स्वर्गीय हजारी सिंह खरवार के 42 वर्षीय पुत्र लालमुनी सिंह खरवार के रूप में हुई है। उस पर अपने सौतेले छोटे भाई की पत्नी मनिता देवी (20) की कुदाल से हमला कर हत्या करने का आरोप है।

बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे जमीन विवाद को लेकर सौतेले भाइयों और अन्य परिजनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान लालमुनी सिंह खरवार ने अपने सौतेले छोटे भाई मुन्ना सिंह खरवार की पत्नी मनिता देवी पर कुदाल के धारदार हिस्से से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना में सौतेली बहन ललिता देवी (18) भी गंभीर रूप से घायल हुई है।उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।मृतका के पति मुन्ना सिंह खरवार के बयान पर बरडीहा थाना कांड संख्या 53/26, दिनांक 8 अगस्त 2026 के तहत लालमुनी सिंह खरवार समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115 (2), 126(2), 109(1), 117(2), 103 (1) और 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी लालमुनी सिंह खरवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में नामजद दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने दोनों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की बात कही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!