छतरपुर में दो सगे भाइयों का शव मिलने से सनसनी
Palamu : पलामू जिला अंतर्गत छत्तरपुर थाना क्षेत्र के बगैया पंचायत के ग्राम चौड़ार में दो सगे भाइयों का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार शव पंचायत भवन के नजदीक स्थित आहर में पाई गई है।

दोनों सगे भाई की पहचान उमाशंकर राम के पुत्र के रूप में हुई है। एक का उम्र 14 वर्ष और दूसरे का उम्र 12 वर्ष बताया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।



