पलामू के सिगसीगी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी हुई बेपटरी
Palamu : पलामू सिगसीगी रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के करीब आधा दर्जन डिब्बे बेपटरी होने के बाद मंगलवार दोपहर 12:00 बजे के बाद रेलवे का परिचालन ठप हो गया है।जिसके कारण रेलवे को राजस्व का काफी नुकसान हुआ है।हालांकि इससे जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. तकनीकी विशेषज्ञों और इंजीनियरिंग विभाग की टीम आवागमन शुरू करने के लिए कर काफी सक्रिय रही. सोननगर-बरवाडीह रेलखंड पर रेल यातायात प्रभावित हो गया है.
रेलवे प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने और ट्रैक को जल्द से जल्द बहाल कराने के दिशा में लगातार कार्य में जुटे हुवे है।दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।



