रोड एक्सीडेंट में 6 की मौत, लातेहार के चंदवा में कंटेनर ने बाइक और ऑटो सवार को कुचला

Latehar : चंदवा थाना क्षेत्र के डेटटंगवा घाटी के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चंदवा की ओर से एक ऑटो और बाइक सवार लोहरदगा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद कंटेनर ऑटो से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और ऑटो कंटेनर के नीचे दब गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक पर एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चा सवार थे। इनमें महिला और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ऑटो में छह से सात लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कंटेनर के नीचे दबे ऑटो और बाइक को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद ली गई। घायलों को इलाज के लिए चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार लोग लातेहार थाना क्षेत्र के सांसंग के कोढ़ास क्षेत्र से लोहरदगा के चपरी जा रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!