रेलवे स्टेशन पर भीख मांगने वाले व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से हो गई मौत

Palamu  : लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के मंगरा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर मंगरा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या एक पर ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।इसके बाद प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों के द्वारा इस घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी गई।

जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक का नाम रामू था।वह भीख मांग कर अपना गुजर बसर करता था। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस विकास कुमार,महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुड़ गए हैं।

अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने आम जनों से आग्रह किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस अज्ञात व्यक्ति को पहचानते हैं तो इसकी सूचना नजदीकी थाना को दे या फिर अस्पताल में परिजनों को भेजने का कष्ट करें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!