सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयास से शाहपुर–गढ़वा सड़क के जीर्णोद्धार एवं उन्नयन का कार्य जल्द होगा शुरू

Palamu : गढ़वा–शाहपुर सड़क के गढ़वा जिला सीमा तक लगभग 13 किलोमीटर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष पलामू जिला अंतर्गत गढ़वा जिला सीमा से शाहपुर चौक तक लगभग 17.44 किलोमीटर जर्जर सड़क के निर्माण एवं उन्नयन के लिए सांसद विष्णु दयाल राम ने झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार से पत्राचार करने के साथ-साथ व्यक्तिगत मुलाकात कर शीघ्र निर्माण कराने का अनुरोध किया था।सांसद के प्रयासों के फलस्वरूप पथ निर्माण विभाग द्वारा गढ़वा–शाहपुर पथ के चैनज 13.00 किमी से 30.44 किमी तक, कुल 17.44 किलोमीटर सड़क के Riding Quality Improvement Programme (IRQP) के तहत सुधार कार्य के लिए ₹13 करोड़ 71 लाख 10 हजार 600 की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस कार्य की निविदा प्रकाशित हो चुकी है। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने एवं निविदा निष्पादन के पश्चात बहुत जल्द सड़क सुधार/निर्माण कार्य धरातल पर प्रारंभ कर दिया जाएगा।यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। सड़क के बेहतर होने से गढ़वा, पलामू एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सुगम, सुरक्षित और बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र में बेहतर सड़क एवं बुनियादी सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों को गति देने के लिए वे लगातार संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर रहे हैं और विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!