लगातार हो रही बारिश से पलामू में जल जमाव, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
Palamu : पलामू जिले में लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सोमवार देर रात से प्रारंभ हुई बारिश मंगलवार को लगातार होती रही। लगातार बारिश के कारण शहर की सड़कों पर जल जमाव हो गया है। लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है।
बारिश के चलते जगह-जगह जल जमाव हो गया है। जल जमाव के कारण दो पहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क के गड्ढों में पानी जम गया है।

मंगलवार को भी दिन भर घने बादल छाए रहे। दिन भर बारिश होती रही। आवागमन में भी दिक्कतों का सामना लोगों को करना पड़ा। बारिश और शहर में चारों ओर पानी ही पानी, कुछ ऐसा नजारा मंगलवार को था। बारिश की वजह से शहर के अन्य मुहल्लो में जल जमाव की समस्या से राहगीर से लेकर स्थानीय लोगों को सफर करना परेशानी का सबब बन गया है.
हल्की बारिश होने पर भी सड़कों पर जल-जमाव की स्थिति विकराल हो गई है. लोगों का कहना है कि जलजमाव एवं कीचड़ की इस समस्या से निजात दिलाने को लेकर नेता, मंत्री एवं प्रशासन का ध्यान कई बार आकृष्ट कराया गया है, लेकिन उनका ध्यान इस ओर नहीं है।



