एसआई बीरेंद्र बीरू की पुत्री मानसी कुमारी ने अपने Birthday पर लगाया आम का पौधा
Palamu : चैनपुर थाना में तैनात एसआई बीरेंद्र बीरू की पुत्री मानसी कुमारी ने अपने जन्मदिन पर मिया जाकी नस्ल के आम का पौधा लगाकर अपना जन्मदिन मनाया। यह आम जापान में पाया जाता है। इस आम का कीमत ढाई लाख रुपए प्रति किलो है।
मानसी ने पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों से भी पेड़ लगाने का आग्रह किया।मौके पर उपस्थित एसआई बीरेंद्र बीरू ने कहा कि प्राकृति का ध्यान हर किसी को रखना चाहिए। हर व्यक्ति को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसी प्रेरणा को लेकर उन्होंने अपनी पुत्री मानसी कुमारी के जन्मदिन पर पौधा लगवा कर जन्म दिन मनाया। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना पृथ्वी पर जीवन को बचाने का सबसे अच्छा काम है। पेड़ हमें जीने के लिए शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं, हानिकारक कार्बन डाइऑक्साइड और प्रदूषण को सोखते हैं, तापमान कम करते हैं, बारिश लाने में मदद करते हैं और मिट्टी के कटाव को रोकते हैं।
उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना हमारे पर्यावरण और जीवन के लिए बहुत जरूरी है। पेड़ हमें शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं। हवा को साफ रखते हैं, तापमान घटाते हैं, बारिश लाते हैं, मिट्टी का कटाव रोकते हैं, वन्यजीवों को घर देते हैं और मानसिक शांति प्रदान करते हैं।



