बंदूक साफ करते समय चली गोली, सेवानिवृत्त फौजी की मौत

Kanpur : बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदर नगर में रविवार को लाइसेंसी बंदूक साफ करते समय अचानक गोली चलने से रिटायर फौजी की मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन दूसरी मंजिल स्थित कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ जमीन पर पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की पड़ताल में जुट गई है।

मृतक की पहचान दामोदर नगर निवासी रामबाबू राजपूत (51) के रूप में हुई। परिजन उन्हें तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हैलट अस्पताल ले जाया गया। करीब एक घंटे इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामबाबू वर्ष 2012 में सेना से सेवानिवृत्त हुए थे और वर्तमान में कानपुर देहात के भोगनीपुर-पुखरायां स्थित एसबीआई में गनमैन के पद पर तैनात थे।

परिजनों के मुताबिक, आज सोमवार को रामबाबू दूसरी मंजिल पर बने कमरे में लाइसेंसी बंदूक साफ करने गए थे। कुछ देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिजन कमरे में पहुंचे तो रामबाबू घायल अवस्था में पड़े थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही बर्रा पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और लाइसेंसी बंदूक व मौके से मिला खोखा कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने बताया कि रामबाबू बेटे सूरज की नौकरी को लेकर चिंतित थे। राजपूत रेजीमेंट में सीधी भर्ती के लिए सूरज ने आवेदन किया था। रिलेशनशिप सर्टिफिकेट नहीं बन पाने के कारण उसका भर्ती में चयन नहीं हो सका था। सूरज ने फोन पर इसकी जानकारी पिता को दी थी। शनिवार देर शाम बेंगलुरु से लौटने के बाद उसने पिता से बातचीत भी की थी।

बर्रा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बंदूक साफ करते समय दुर्घटनावश गोली चलने की बात सामने आई है। आत्महत्या के पहलू से भी जांच की जा रही है। फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की वजह स्पष्ट होगी। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!