सीईआईआर पोर्टल से बरामद 24 गुम मोबाइल पुलिस ने असली मालिकों को सौंपे

prabhu singh @ united palamu

Latehar : पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। साइबर सेल की टीम CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद कर रही है।

इसी क्रम में 25 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक, लातेहार द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से बरामद किए गए 24 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलने पर संबंधित लोगों ने लातेहार पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

लातेहार पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में उसकी रिपोर्ट Sanchar Saathi (CEIR) पोर्टल पर दर्ज करें अथवा अपने नजदीकी थाना से संपर्क करें, ताकि मोबाइल को ट्रेस कर बरामद करने की कार्रवाई की जा सके।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!