Palamu SP के निर्देश पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को दी गई कानून की जानकारी

Palamu : पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देशानुसार दिनांक 24.08.2026 को एक साथ पलामू जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों अंतर्गत विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 एवं विभिन्न कानूनों के संबंध में जागरूक किया गया।

इस दौरान पलामू जिले के 17 थाना क्षेत्र जिसमें हरिहरगंज थाना, महिला थाना छतरपुर, पांकी, रेहला, नवगढ़ा ओ०पी०, महिला थाना हुसैनाबाद, हुसैनाबाद थाना, पड़वा थाना, मोहम्मदगंज थाना, ऊंटारी रोड थाना, विश्रामपुर थाना, तरहसी थाना, नवाजयपुर, लठया पिकेट, सदर थाना एवं मनातू थाना क्षेत्र के विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को कानून एवं अपराध, पुलिस की भूमिका, महिला एवं बाल सुरक्षा, डायन-भूत प्रतिषेध अधिनियम, POCSO Act, साइबर अपराध तथा सड़क सुरक्षा (Road Safety) के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

साथ ही विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, महिला एवं बच्चों की सुरक्षा तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के संबंध में जागरूक किया गया।

इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक एवं सजग बनाना तथा अपराध से बचाव और सुरक्षित समाज के निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!