
उपायुक्त की अध्यक्षता में आधारभूत संरचना की समीक्षा बैठक
Latehar : उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में आधारभूत संरचना से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक के दौरान उपायुक्त ने बनहर्दी, रजवार, नॉर्थ धाधू कोल माइनस (एनएमएल एनटीपीसी), तुबेद
कोल माइनस (डीवीसी), रेलवे (rob निर्माण), कोल ब्लॉक पीवीयूएनएल, चकला कोल ब्लॉक सहित अन्य परियोजनाओं के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए एफआरए, एनओसी, जमीन अधिग्रहण सहित लंबित मामलों की जानकारी लेने के उपरांत जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए उनके निष्पादन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उपायुक्त ने विभिन्न परियोजनाओं में अधिग्रहित किए गए जमीन के लंबित मुआवजे के भुगतान की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने अंचलवार अंचल अधिकारियों से उनके उनके क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं में भूमि सहित अन्य मामलों के तहत हो कार्यों की जानकारी लेने के उपरांत मामलो पर कार्रवाई करते हुए ससमय उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया।
बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, सभी अंचल अधिकारी जुड़े थे एवं बैठक में जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन,कोल कंपनियों के अधिकारी ,प्रतिनिधि, संबंधित पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।





