विधायक जयराम महतो की गिरफ्तारी पर अड़ा पलामू झारखंड पुलिस एसोसिएशन

Palamu : पलामू झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो की गिरफ्तारी को लेकर एसोसिएशन कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।वही मौके पर उपस्थित पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू कुमार ने कहा की दिनांक 21 अगस्त की  रात्री विधायक डुमरी विधानसभा जयराम कुमार महतो के द्वारा मो0नं0-9523610991 के माध्यम से पु०अ०नि० रवि कुमार थाना प्रभारी बरवाअड्डा धनबाद जिला को वाट्सअप कॉल के माध्यम से थाना प्रभारी के साथ अशोभनीय एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज किया गया। धमकी दिया गया कि सरकार को बदलने दो, तुम झारखण्ड के किसी भी जिला में रहोगे। तुमको खोज कर तुम्हारी नौकरी को बर्बाद कर दूँगा तथा ऑफ ड्यूिटी की बात बोला गया ह।, इतना बोलने के बाद भी जब विधायक जी का मन नहीं भरा। वे देर रात्री में फि सेर अपने समर्थकों के साथ बरवाअड्डा थाना पहुँचकर थाना प्रभारी के कार्यालय कक्ष में घुसकर रवि कुमार के साथ पुनः अभद्र एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए विधायक एवं उनके सर्मथकों के द्वारा थाना प्रभारी के मेज पर रखे सामानो/फाईलों को तितर-बितर करते हुए थाना प्रभारी के नाम पट्टिका को तोड़ा गया।

  विधायक एवं उनके समर्थकों के द्वारा इस तरह का कृत कार्य कहीं से भी उचित नहीं है।इस संबंध में बरवाअड्डा थाना (धनबाद) में कांड सं0-146/26 दिनांक 22 अगस्त को दर्ज किया गया है।विधायक डुमरी विधानसभा  जयराम कुमार महतो के द्वारा लगातार सोशल मिडिया के माध्यम से पुलिसकर्मियों के प्रति अशोभनीय एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए विडियो जारी किया जा रहा है। जिसमे श्री महतो के द्वारा तथ्य से परे ब्यान देकर पुलिसकर्मियों के मान-सम्मान एवं गरिमा को ठेस पहुँचाया जा रहा है।

संवैधानिक पद पर बैठने वाले माननीय के इस व्यवहार से झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को काफी पीड़ा पहुँच रही है।उपरोक्त सभी बिन्दुओं को लेकर बरवाअड्‌डा थाना काण्ड संख्या 146/26 दिनांक 22.08.2026 धारा 221/224/132/351(2)/352/3(5) भारतीय न्याय सहिंता के तहत काण्ड दर्ज किया गया है।इस संबंध में झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन, केन्द्रीय कार्यालय राँची के द्वारा विधायक जयराम कुमार महतो एवं अन्य अभियुक्तो की 05 (पांच) दिनों के अन्दर गिरफ्‌तारी करने संबंधी मांग की गयी है। जिसका झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन, शाखा पलामू पूर्ण समर्थन करता है।

मौके कर उपाध्यक्ष सुनील कुमार,सचिव डेविड मिंज,संजुक्त सचिव अरविंद कुमार तिवारी,कोषाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!