पलामू के सरकारी कार्यालयों में चोरी करने वाले 2 शातिर चोर अरेस्ट, 50 लाख का सामान बरामद

Report : Manoj kumar @ Noudiha Bazar

Palamu : पलामू पुलिस ने सरकारी दफ्तरों में से चोरी करने वाले दो शातिर चोर को अरेस्ट किया है। इन लोगों के पास से 50 लाख रुपए का सामान भी बरामद किया गया। इस बात की जानकारी पलामू के एसपी कपिल चौधरी ने पत्रकारों को दी।

उन्होंने बताया कि नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के नामुदाग निवासी अवधेश भुईयां के घर में छापामारी कर 13 प्रिंटर मशीन, लैपटॉप, सीपीयू, कंप्यूटर, इनवर्टर बैटरी, होम थियेटर, दो बाइक के अलावा लेमिनेशन मशीन समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया है।

पूछताछ के क्रम में आरोपियों ने ब्लॉक, थाना, स्कूल ,पंचायत सचिवालय समेत सरकारी संस्थान में चोरी करने की बात कबूला है।

छतरपुर प्रखंड कार्यालय व विद्युत कार्यालय, पाटन प्रखंड कार्यालय, नौडीहा बाजार प्रखंड, नामुदाग हाई स्कूल, पंचायत सचिवालय नावाटांड समेत कई जगहों पर चोरी का खुलासा हुआ है।

पुलिस ने इस मामले में अवधेश कुमार भुईयां और उनके साले आमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। बता दें कि अवधेश कुमार भुईयां नामुदाग के पूर्व पंचायत समिति सदस्य भी रहे चुके है। आरोपियों के निशानदेही पर कई जगहों पर चोरी का समान बरामद किया गया। इस मामले में नौडीहा बाजार थाना कांड संख्या 83/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!