लातेहार के सभी प्रखंडों में मनाई गई पेंशन पुनर्बहाली की चौथी वर्षगांठ

लातेहार : झरोटेफ प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर जिले के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने 1 सितंबर 2026 दिन मंगलवार को जिला खेल स्टेडियम, लातेहार में ‘पेंशन पुनर्बहाली दिवस’ (OPS Restoration Day) मनाया। झारखंड में 1 सितंबर 2022 को पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की ऐतिहासिक उपलब्धि के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों एवं विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली को कर्मचारियों के एकजुट संघर्ष, त्याग एवं समर्पण की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। इस दौरान राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री के प्रति कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने के लिए आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर चौथे पेंशन पुनर्बहाली दिवस का केक काटकर खुशी का इजहार किया गया।

साथ ही OPS की उपलब्धि को याद करते हुए कर्मचारियों के अन्य अधिकारों एवं लंबित मांगों की पूर्ति के लिए भविष्य में भी एकजुट रहने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने शिक्षक संवर्ग के लिए एमएसीपी , राज्य कर्मियों के लिए शिशु शिक्षण भत्ता, सभी कर्मचारियों के लिए परिवहन भत्ता तथा सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष करने सहित अन्य लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया।


जिला कमेटी ने कहा कि “OPS की उपलब्धि अंत नहीं, बल्कि कर्मचारियों के अन्य लंबित अधिकारों की प्राप्ति के संघर्ष की नई शुरुआत है। एकजुटता हमारी शक्ति और संघर्ष हमारी पहचान है।”जिला कमेटी ने सभी कर्मचारियों, शिक्षकों एवं अधिकारियों को पेंशन पुनर्बहाली दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी कर्मचारी हितों के लिए संगठित एवं एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव, जिला सचिव प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा के अलावा रशीद अंसारी, प्रमोद कुमार यादव, अभय कुमार पांडेय सहित सैकड़ों शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल हुए।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!