भटके बालक को लातेहार पुलिस ने परिजनों से मिलाया

Latehar : चंदवा थाना पुलिस को एक भटका हुआ बालक दिलीप कुमार चौरसिया, पिता भगवान दास चौरसिया, निवासी महुली, थाना विंढमगंज, जिला सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) मिला था। पुलिस ने बालक की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उसके परिजनों की तलाश शुरू की।


लातेहार पुलिस की तत्परता से बालक के परिजनों का पता लगाया गया। इसके बाद 01 सितंबर 2026 को बालक को सुरक्षित उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। लंबे समय बाद अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी और राहत लौट आई।परिजनों ने बालक को सुरक्षित वापस दिलाने के लिए लातेहार पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस त्वरित एवं मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!