पलामू पुलिस के सहयोग से बरामद की गई अंजली कुमारी, परिजनों को सौंपा गया
Palamu : पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र से गुम हुई अंजली कुमारी को पुलिस ने खोज निकाला। पलामू पुलिस ने अंजली कुमारी को उसके अभिभावक के समक्ष सुपुर्द भी कर दिया।

जानकारी के अनुसार दिनांक 02/09/26 को 7:30 बजे सूचना मिली कि एक बच्ची अंजली कुमारी पिता श्री विनोद राम ग्राम नावाडीह टोला बरवाही थाना रामगढ़ जिला पलामू जो कक्षा तीन में पढ़ती है। समय करीब 3:00 बजे दीप्ति निकेतन स्कूल नावाडीह से पढ़कर निकली. उसके बाद से घर वापस नहीं आई है. कहीं गुम हो गई है. जिसके बाद लगातार अंजली कुमारी के परिजन एवं रामगढ़ थाना पुलिस द्वारा काफी खोजबीन किया गया।
खोजबीन के पश्चात पता चला कि वे बच्ची अपने एक दोस्त के घर रामगढ़ थाना क्षेत्र ये ग्राम कुटी में चली गई थी. जिसको आज दिनांक 03/09/26 को सकुशल बरामद किया गया एवं परिजनों को सुपुर्द किया गया।



