लेस्लीगंज मैं भीषण एक्सीडेंट, 2 सगे भाई घायल, दोनों की हालत गंभीर
Palamu: पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बसौरा गांव में सड़क दुर्घटना में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के अमवा खुर्द गांव निवासी अमरेश राम के पुत्र सर्वजीत राम और उनके भाई जितेंद्र राम के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों भाई पोखराहा से बाइक पर सवार अपने घर लौट रहे थे।इसी रास्ते में बसौरा गांव के पास एक अज्ञात बोलेरो वाहन ने उनके बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक से गिरकर दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल भाईयो को तत्काल इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां दोनों का उपचार जारी है।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में दोनों भाइयों का इलाज करवा रहे हैं।



