
झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक में सम्मान और पेंशन की मांग
Latehar : गारू प्रखंड की पूर्व मुखिया सबीना तेलना के आवास पर आज झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी बंधु सिंह ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के लातेहार जिला सचिव वीरेंद्र ठाकुर तथा वरिष्ठ आंदोलनकारी विनोद प्रसाद सिंह,विजय भगत उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ आंदोलनकारी बंधु सिंह ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों की जो सूची जिला स्तर पर प्राप्त हुई है, उसमें शामिल आंदोलनकारियों को जल्द से जल्द उपायुक्त द्वारा समारोह आयोजित कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाना चाहिए।
जिला सचिव वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करते हुए सभी झारखंड आंदोलनकारियों को उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर मान-सम्मान, नियोजन एवं पेंशन का लाभ राज्य सरकार द्वारा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण में आंदोलनकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, इसलिए उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है।
बैठक में राम सिंह, विष्णु राव, जगत सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, सर्वजीत उरांव, मजरी देवी, सबीना तेलना, अजीत उरांव, केवल उरांव, निर्मल उरांव, शनेश्वर सिंह, अजीत उरांव, विनोद प्रसाद सिंह सहित दर्जनों झारखंड आंदोलनकारी उपस्थित थे।





