नावाबाजार में मारपीट : एक महिला और 60 वर्षीय बुजुर्ग घायल, भर्ती

Palamu: पलामू जिला स्थित नावाबाजार थाना क्षेत्र के बाना गांव में गुरुवार की सुबह मामूली विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक महिला और बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गए।

घायलों में जमालुद्दीन अंसारी उम्र 60 वर्ष और उनकी बहू समीदा बीवी का नाम शामिल है।इस घटना के बारे में घायल जमालुद्दीन अंसारी ने बताया कि गुरुवार की सुबह उनका भाई कमालुदिन अंसारी घर का निर्माण कर रहे थे। निर्माण के दौरान उन्होंने अपने घर का कुछ भाग हमारे घर की ओर बढ़ा दिया था।जब जमालुद्दीन इसका विरोध करने लगे तो कमालुद्दीन अंसारी उनका पुत्र अफसर अंसारी खुर्शीद अंसारी और गांव के ही करीब अंसारी के पुत्र समीर अंसारी ने जमालुद्दीन और उनकी बहू सईदा बीबी को लोहे के रॉड से मारकर घायल कर दिया।

घटना के बाद परिजनों के द्वारा दोनों घायल को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां इलाज के बाद दोनों खतरे से बाहर हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!