व्यवहार न्यायालय लातेहार में हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

15 हजार पांच सौ वादों का हुआ निपटारा, दो करोड़ 61 लाख रूपये का हुआ सेटलमेंट

Latehar : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं झारखंड विधिक सेवा प्रधिकार के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष शेष नाथ सिंह के मार्गदर्शन में व्यावहार न्यायालय लातेहार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का ऑनलाइन उद्धघाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने किया।

15 हजार पांच सौ वादों का हुआ निपटारा, दो करोड़ 61 लाख रूपये का हुआ सेटलमेंट राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 07 बेंच बनाये गये थे। इन बेचों द्वारा पारिवारिक मामलों के 19 वादों का निष्पादन हुआ। वहीं मोटर एक्सीडेंट के 01 वादों का 2.5 लाख रूपये में निष्पादन किया गया। बिजली से संबंधित 34 प्री लिटिगेषन मामले एवं 17 कोर्ट में लंबित वादों का निष्पादन हुआ। चेक लेन-देन के प्री लिटिगेषन के 64 मामले एवं लंबित कोर्ट मामला में 18 वादों का निष्पादन हुआ जिसमें कुल 12 लाख 72 हजार का सेटलमेंट हुआ। वहीं, बैंक मामले के 812 वादों का सहित क्रिमनल कम्पाउडेबल के कुल 418 एवं 28 सिविल वादों निष्पादन किया। इसके अलावा प्री-लीटिगेषन के विभिन्न मामलो के लगभग 5 हजार मामले सहित कुल 15 हजार पाँच सौ वादों का निष्पादन किया गया, जिसमें हजारो लोग लाभन्वित हुए। इसके अलावा विभिन्न मामलों एवं योजनाओं में दो करोड़ 61 लाख रूपये का सेटलमेंट किया गया।

इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष शेष नाथ सिंह, प्रधान न्यायाधीष, कुटूम्ब न्यायालय सैयद सलीम फातमी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीष द्वितीय सुनील दत्त द्विवेदी, सीजेएम विक्रम आनंद, एसीजेएम कुमारी जीव, जिला विधिक सेवा प्रधिकार के सचिव षिवम चैरसिया, एसडीजेएम प्रणव कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सह प्रभारी न्यायाधीष उत्कर्ष जैन, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पन्नालाल एवं सदस्य, कन्ज्यूमर फोरम के प्रेसिडेन्ट अजीत कुमार, लातेहार जिला बार एषोसिऐषन के अधिवक्तागण, व्यवहार न्यायालय के कर्मचारीगण, पीएलवी के सदस्य, बैंक कर्मी सहित सैकड़ों की संख्या में वादकारी मौजूद रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!