
श्रीराम वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किए गए नवनिर्वाचित सदस्य
Sanjay prajapati @ united palamu
व्यवसाईयों के हितों के लिए कार्य करना होगा प्राथमिकता:अमित किशोर अग्रवाल

Latehar : फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नव निर्वाचित सदस्य अमित किशोर अग्रवाल के लातेहार आगमन पर लातेहार फेडरेशन ऑफ चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने गुरुवार की रात श्रीराम वाटिका में एक कार्यक्रम आयोजित कर अमित किशोर अग्रवाल को बुके देकर सम्मानित किया।
इस दौरान सबो ने उन्हें सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई और अनंत शुभकामनाएं दी।
मौके पर लातेहार के पदाधिकारियों ने कहा कि इनके सदस्य निर्वाचित होना पलामू प्रमंडल के लिए गौरव की बात है।इधर अमित किशोर अग्रवाल ने कहा यह जीत मेरी जीत नहीं बल्कि उन व्यवसाईयों की जीत है।जिन्होंने मुझे जिताने का कार्य किया।उन्होंने उन्हें आभार जताते हुए कहा कि उनके हितों के लिए कार्य करना प्राथमिकता होगी।चुकी मै भी व्यापारी हूं।व्यापार मेरा खून में है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में भी मैने आठ वर्ष नगर निगम के लिए कार्य कर चुका हूं।उन्होंने इससे से सम्बन्धित कई आवश्यक जानकारी साझा की।मौके पर लातेहार फेडरेशन चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद शौंडिक ,प्रवक्ता निर्दोष गुप्ता,अनूप कुमार,प्रवीण प्रसाद,विनोद मलान,मुरली अग्रवाल,के अलावा श्याम किशोर अग्रवाल,समेत कई लोग मौजूद थे।




