Palamu SP के निर्देश पर Sadar SDPO राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में चलाया गया विशेष वाहन चेकिंग अभियान
Palamu : मेदिनीनगर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में शुक्रवार की रात पलामू जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान राजेश कुमार यादव ने जिस चार पहिया वाहन में ब्लैक सीसा लगा था।उस वाहन को रोककर उन्होंने ब्लैक सीसा को हटाने का काम किया।

मौके पर उपस्थित सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में दो पहिया वाहन को भी रोका गया। उनके द्वारा रोके गए दोपहिया वाहन की गहनता पूर्वक जांच की गई। वहीं मौके पर उपस्थित सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार यादव ने कहा कि पलामू एसपी के निर्देश पलामू जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि विशेष वाहन चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि क्राइम को कंट्रोल करना। उन्होंने कहा कि शहर में क्राइम को नियंत्रित रखने के लिए पलामू जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य यह है की क्राइम को कंट्रोल करना है।



