पलामू पुलिस को मिली बड़ी सफलता,लापता तीन नाबालिग बच्चियां बरामद
Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र से तीन नाबालिग बच्चियों के लापता होने के मामले में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने तीनों बच्चियों को झारखंड-बंगाल सीमा क्षेत्र से बरामद कर लिया है।

बच्चियों के बरामद होने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल तीनों पुलिस अभिरक्षा में हैं और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है।




