पलामू-गढ़वा में हुए चोरी की घटना में शामिल बिहार और झारखंड के 4 आरोपी सोना-चांदी की गहना के साथ अरेस्ट, SP Kapil Choudhry ने दी जानकारी

Palamu : पलामू पुलिस ने घरों का रेकी कर चोरी करने वाले पांच चोर को गिरफ्तार कर रविवार को उन्हें जेल भेज दिया है। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि शहर के सुदना गायत्री मंदिर रोड निवासी प्रेमजीत सिंह के द्वारा घर में चोरी होने से संबंधित मामला शहर थाना में दर्ज कराया गया था।

मामला दर्ज होने के बाद पलामू पुलिस के द्वारा एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल का गठन करते हुए सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी शाखा एंव स्थानीय लोगों के सहयोग से लगातार अलग-अलग स्थानों पर छापामारी किया गया।

पूछताछ के लिए इन लोगों को लाया गया

छापामारी के क्रम में रायरंगपुर मयूरभंज, उड़ीसा से 03 संदिग्ध लोगो को पुछ-ताछ के लिए लाया गया तथा पुछ-ताछ के क्रम में बताया गया गया कि इन लोगों के द्वारा पलामू-गढ़वा के विभिन्न स्थानों पर दिन में बंद घरो का विशेष रुप से रेकी किया जाता था तथा रात में सभी मिलकर रेकी किये गये स्थानो पर आभूषण एंव नगद पैसा का चोरी करने का काम करते थे।

चोरी किये गये आभुषणों को डेहरी स्थित मेन रोड, रतु बिगहा, डालमिया नगर (रोहतास) में प्रमोद ज्वेलर्स के यहा बेचते थे। उसी क्रम में डालमियों नगर डेहरी से दो व्यक्तियों को लाया गया। पुछताछ के क्रम में सभी अभियुक्तो द्वारा अपने-अपने स्वाकारोक्ति बयान में अपना दोष स्वीकार किया गया तथा पलामू में शहर थाना अन्तर्गत विभिन्न तिथियों को विभिन्न क्षेत्रो मे अलग-अलग घरो को निशाना बनाकर घटना का अंजाम देने की बात स्वीकार किया एवं अपराध स्वीकारोक्ति के आधार पर अभियुक्तों के निशानदेही पर विभिन्न घरो से चोरी किये गये आभुषणों में से लगभग 45 ग्राम, माला सहित लॉकेट करीब 80 ग्राम सोना जैसा आभुषण एव करीब 7.8 किलोग्राम चाँदी जैसा प्रमोद ज्वेलर्स से आभुषण बरामद किया गया है।पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किये गये सभी चोरों को रविवार को जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त

गिरफ्तार चोरों में 1. लक्षमण मोदी उर्फ लक्षमण खेरवार उम्र करीब 49 वर्ष पिता- गिडू मोदी सा- बड़ा अमदा थाना-खरसावाँ जिला-सरायकेला वर्तमान पता- ग्राम-मोहनिया बिगहा, डालमियाँ नगर, थाना-डेहरी (डालमीयाँ ओ०पी०), जिला रोहतास (बिहार)। 2. प्रमोद सोनी, उम्र करीब 33 वर्ष पति- स्वा० सुरेश प्रासद सोनी, सा- डालमियाँ नगर, थाना-डेहरी (डालमीयाँ ओ०पी०), जिला-रोहतास (बिहार)3. अरविन्द खेरवार पिता-डाली खेरवार सा०- नहर पर मथुरा पुर थाना डेहरी (डालमीयाँ ओ०पी०), जिला-रोहतास (बिहार)4. राजू कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पिता नरसिंह खेरवार सा० रोमी थाना पेलावल जिला हजारीबाग,5. राज कुमार उम्र करीब 21 वर्ष पिता नरसिंह खेरवार सा० रोमी थाना पेलावल जिला हजारीबाग का नाम शामिल है।

छापेमारी अभियान में इन लोगों की रही भूमिका

छापामारी अभियान में डीएसपी राजेश कुमार यादव, पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय गोप,शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार,एसआई रितेश लकड़ा, सुबोध कुमार, बाल कृष्णा, संतोष कुमार गुप्ता मुख्य रूप से शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!