
Palamu : 10 लाख रुपए का सुपारी देकर पति पंकज उराँव का पत्नी ने कराया मर्डर, 7 अरेस्ट, 5 मोबाइल और पासबुक भी बरामद
Palamu : पलामू पुलिस ने हत्या में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को उन्हें जेल भेज दिया है। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि 23 सितंबर की सुबह 06 बजे सूचना मिली कि ग्राम-एकता जंगल में एक अज्ञात शव है। इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारी को सूचना देते हुए सशस्त्र बल के साथ ग्राम-एकता जंगल की ओर प्रस्थान किया।

एकता जगल में एक अज्ञात व्यक्ति का कीड़ा लगा हुआ शव बरामद हुआ। शव के बारे में पलामू जिला के सभी थाना को सूचित किया गया।सूचना के आधार पर ज्ञात हुआ कि बिरजू उराँव, पिता-अकल उराँव ग्राम-बंजारी थाना-पाटन जिला-पलामू में दिनांक-19/09/2026 को पंकज उराँव का गुमशुदगी का आवेदन दिया गया है। इस सूचना पर पाटन थाना के द्वारा बिरजू उराँव को एकता जंगल में शव का पहचान हेतु भेजा गया। बिरजू उराँव के द्वारा शव का पहचान करने पर इन्होंने अपने पुत्र मृतक पंकज उराँव का शव होना बताया गया।इनके पिता के द्वारा पंकज उराँव की पत्नी अनिमा कुमारी और इसके मायके वालों पर हत्या कर शव को एकता जंगल में फेंक देने का आरोप लगाया। तत्पश्चात लेस्लीगंज थाना काड सं0-137/2026 दि0-23/09/026 धारा-103(1)/238 (a) दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आया कि अनीमा कुमारी अपने पिता के साथ मिलकर 10 लाख रूपया अपने पति को मारवाने के लिए खामडीह की रहने वाली तेतरी देवी एवं पिन्टू कुमार को दी थी। तेतरी देवी के खाता में अभी भी करीब 08 लाख रूपया है।
अनुसंधान के क्रम में यह बात भी आया कि अभियुक्तों के द्वारा प्लान के तहत रिकी देवी से पंकज उरांव का एक दुसरे से फोन में बात कराकर पंकज उरांव को फंसाया तथा मिलने के लिए सतबरवा बुलाया उसके बाद अभियुक्तों द्वारा पंकज उराँव की हत्या करके जंगल में फेंक दिया। तत्पश्चात प्राथमिकी अभियुक्त (1) अनिमा कुमारी पति-मृतक पंकज उराँव (2) पिंटू कुमार, पिता-स्व०-सरयु पासवान (3) तेतरी देवी, पति-पिंटू कुमार दोनों ग्राम-खामडीह थाना-सतबरवा (4) जितेन्द्र उराँव, पिता-स्थ०-बुधन उराँव ग्राम-किसैनी थाना-पाटन जिला-पलामू (5) रिकी देवी, पति-फुलेश्वर भुईयाँ ग्राम-नावागढ़, थाना पांकी (6) रामजनम उराँव, पिता-स्व०-रामवृक्ष उराँव ग्राम-चियाँकी थाना-सदर (7) दिलेश्वर सिंह, पिता-स्था)-रामदास सिंह ग्राम-एकता थाना-लेस्लीगंज सभी जिला-पलामू को गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम
(1) अनिमा कुमारी पति-मृतक पंकज उराँव (2) पिंटू कुमार, पिता-स्व०-सरयु पासवान (3) तेतरी देवी, पति-पिंटू कुमार दोनों ग्राम-खामडीह थाना-सतबरवा (4) जितेन्द्र उराँव, पिता-स्व०-बुधन उराँव ग्राम-किसैनी थाना-पाटन जिला-पलामू (5) रिकी देवी, पति-फुलेश्वर भुईयों ग्राम-नावागढ़, थाना पांकी (6) रामजनम उराँव, पिता-स्व०-रामवृक्ष उराँव ग्राम-चियाँकी थाना-सदर (7) दिलेश्वर सिंह, पिता-स्व०-रामदास सिंह ग्राम एकता थाना-लेस्लीगंज सभी जिला-पलामू।
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से किया बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से 1. मृतक पंकज उराँव का POCO कंपनी का मोबाईल IMEI NO-86253105805054
,पिन्टू कुमार के पास से VIVO कंपनी का मोबाईल तथा 4800/रू० नकद,3. जितेन्द्र उराँव के पास से POCO कंपनी का मोबाईल तथा 8050/रू० एवं सुजुकी कंपनी का XL6 कार जिसका रजि० नं0-JH01EA0391,4. रामजन्म उराँव के पास से ACE कंपनी का पैड मोबाईल तथा SBI BANK का पासबुक जिसका A/C NO-31024055408 एवं चेक बुक,5. तेतरी देवी के पास से POCO कंपनी का मोबाईल तथा SBI BANK का पासबुक A/C NO-35503880805 बरामद किया है।
छापेमारी अभियान में ये रहे शामिल
छापामारी अभियान मे लेस्लीगंज डीएसपी, लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम राय,एएसआई
बाबूलाल यादव और थाना के रिजर्व गार्ड शामिलथे।




