पांकी : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन।
हिंदुओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित टिप्पणी का जताया विरोध, कर्पूरी चौक पर की नारेबाजी
Report : Ashish Gupta @ panki
Palamu : झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की कथित टिप्पणी के विरोध में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पांकी के कर्पूरी चौक पर उनका पुतला दहन किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मंत्री के बयान पर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करने वाली किसी भी टिप्पणी को स्वीकार नहीं किया जाएगा भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने हिंदुओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ऐसी बातें कही हैं, जिनसे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इसी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व सांसद प्रतिनिधि सह मंडल अध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने किया
कार्यक्रम का नेतृत्व सांसद प्रतिनिधि सह मंडल अध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता ने कहा, “हिंदुओं की आस्था और भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी टिप्पणी को भाजपा कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में भी अपमानजनक शब्दों का प्रयोग स्वीकार नहीं किया जा सकता। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी धर्म, समाज या संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के प्रति मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। वित्त मंत्री को अपने शब्दों पर विचार करना चाहिए और हिंदू समाज की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।” भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में रहने वाले जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों से भाषा की मर्यादा बनाए रखने की अपेक्षा रहती है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि धार्मिक भावनाओं से जुड़े विषयों पर बयान देते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने संबंधित बयान को लेकर अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की कथित टिप्पणियों की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी चौक पर एकत्र होकर पुतला दहन किया और विरोध प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थित
मौके पर सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि चुनमुन पांडेय, विधायक प्रतिनिधि रोशन सिंह, सांसद विद्युत प्रतिनिधि अक्षय कुमार, साधु मांझी, श्याम नंद ओझा, निरंजन सिंह, राजदेव मेहता, संजय प्रसाद उर्फ छतरी, कार्तिक सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सामाजिक एवं धार्मिक सद्भाव बनाए रखने के पक्ष में है और किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयानों का विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और कहा कि सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को बयान देते समय शब्दों की मर्यादा का विशेष ध्यान रखना चाहिए।




