वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन
नौडीहा बाजार (पलामू) : पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के चारमुहान के पास रविवार को पुल के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर का जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया। झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने पर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी के निर्देश पर पूरे जिले भर में जोरदार विरोध करते हुए पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया।

मौके पर जिला परिषद सदस्य सुदामा पासवान ने कहा कि वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर जी ने जिस पार्टी का आलोचना कर रहे है।वह भी वर्ष 2014-19 तक भाजपा में उत्कृष्ट विधायक का पुरस्कार प्राप्त किए है। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर अगर अपने आप को आचरण सुधार लें, नहीं तो हमलोग उग्र आंदोलन करेंगे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने कहा कि मेरे शीर्ष नेताओं पर अंगुली उठाएगें तो हमलोग काफी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
मौके पर मिथलेश यादव, अशोक यादव,विजय सिंह,राजू यादव , नंदलाल शर्मा, अशोक सिंह , नंदन चंद्रवंशी ,झूलन सिंह, शंकर सिंह समेत काफी संख्या भाजपा कार्यकर्ताओं मौजूद थे।




