MMCH में एक ही कमरे में सभी तरह के टीके लगाए जाने से मरीजों की बढ़ी परेशानी
Palamu : मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक ही कमरे में सभी तरह के टीके लगाए जाने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी भीड़, लंबी कतारों और गलत वैक्सीन लगने के भ्रम या जोखिम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

एक व्यक्ति ने फेसबुक पर भी इस पोस्ट को साझा किया है। उन्होंने कहा है कि मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक ही जगह पर अन्य तरह के टीके लगाए जाने से मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने लिखा है कि यदि गलती से किसी व्यक्ति को गलत टीका लग जाए तो लेना का देना पड़ सकता है और गलत टीका लगने से जान जाने का भी डर है।उन्होंने इस व्यवस्था को सुधारने के लिए अस्पताल प्रशासन से आग्रह किया है।




