पलामू में दुर्गा पूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

Palamu : पलामू दुर्गा पूजा को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से न्यू टाउन हॉल में पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी, एसडीओ, नगर आयुक्त एवं पलामू जिला अंतर्गत सभी थाना के थाना प्रभारी मौजूद थे। बैठक में उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार पूजा एवं विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

कहा कि सभी पूजा समितियां पूजा शुरू होने से पूर्व विसर्जन के निर्धारित रूट का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से करें। साथ ही विसर्जन में प्रयुक्त होने वाले वाहनों की तकनीकी स्थिति पहले ही जांच लें।पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर वरीय पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने कहा कि प्रत्येक पूजा पंडाल में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तथा सादे लिबास में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। हर पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा, जिसकी मॉनिटरिंग लगातार की जाएगी। साथ में अग्निशमन सुरक्षा के लिए फायर एक्सटिंग्विशर अनिवार्य रूप से उपलब्ध रखना होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिला और पुरुष की अलग-अलग कतार की व्यवस्था करें।

पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों (वॉलंटियर्स) की प्रतिनियुक्ति करें तथा स्थानीय थाना से निरंतर समन्वय बनाए रखें।उन्होंने जागरूकता एवं संपर्क विवरण पर कहा कि पंडालों के प्रमुख स्थानों पर जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों के संपर्क नंबर, साइबर अपराध की रोकथाम तथा नशा मुक्ति से संबंधित पोस्टर अनिवार्य रूप से लगाएं।कहा कि इस बार प्रशासन ने यातायात एवं वाहन नियंत्रण को सुचारू बनाने के लिए नई रणनीति बनाई है। जिसमें पीक आवर्स के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश शहर में पूरी तरह बंद रहेगा। पूजा के दौरान कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत रहेगा। सोशल मीडिया पर 24 घंटे पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी।

उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर शीघ्र वायरल होने वाली अफवाहों की रोकथाम के लिए ग्रुप की सेटिंग ‘ओनली एडमिन कैन पोस्ट’ रखे जायेंगे। आपात स्थिति के लिए डायल 112 के अतिरिक्त कंट्रोल रूम में 4 अन्य मोबाइल नंबर सक्रिय रहेंगे। जबकि शांति भंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। आमजन किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!