झारखंड हाई कोर्ट के जज सपत्नीक दुर्गा बाड़ी पहुंचकर पूजा की

Palamu : झारखंड हाई कोर्ट के जज जस्टिस राम शर्मा ने अपनी पत्नी कविता शर्मा के साथ बंगीय दुर्गाबाड़ी पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से बंगीय दुर्गाबाड़ी में पुरानी परंपरा, संस्कृति को बचाकर रखा गया है और अपनी धार्मिक विरासत को मानते हुए पूजा की जा रही है वह अनुकरणीय है।

उन्होंने इस अवसर पर सभी को समाज में फैले कुरीति, अन्याय व असामाजिक हरकतों के खिलाफ एक जुट होकर न्याय पूर्ण तरीके से प्रतिवाद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा भी अन्याय के खिलाफ ही लड़ी थी। जज के पूजा मंडप पे आगमन पर बंगीय दुर्गाबाड़ी की ओर से उनका स्वागत किया गया।

ट्रस्ट बोर्ड अध्यक्ष प्रसेनजीत बोराल, सचिव जयंत विश्वास, पूजा समिति सचिव शिवेश मोइत्रा, वरीय सदस्य मनोतोष घोष, देवेश मोइत्रा, सुमित भट्टाचार्य , द्विवेदु गुप्ता, पीपी गुप्ता, अरूप चक्रवर्ती अमिताभ राय, काजल घोष, सौभिक बोराल,बिपुल दत्ता, विश्वजीत अड्डी आदि ने जज राम शर्मा को और महिला समिति की नूपुर विश्वास, अन्नपूर्णा बोराल, मल्लिका मोइत्रा, कोयना मुखोपाध्याय, लिपि गुप्ता, आदि ने जज की पत्नी कविता शर्मा का स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया।

मेदिनीनगर नगर निगम की मेयर अरुणा शंकर भी दुर्गा बाड़ी पहुंचकर पूजा अर्चना की, उन्होंने सभी से मिलकर दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन पूजा समिति के सचिव सैकत चटर्जी ने किया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!