संधि पूजा के लिए पलामू में उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़,एक साथ जले लाखो दीप
Palamu :.शारदीय नवरात्र के महाअष्टमी के उपलक्ष्य में रविवार को मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र समेत पलामू जिले के हुसैनाबाद, विश्रामपुर, छतरपुर और हरिहरगंज,पांकी,लेसलीगंज मनातू चैनपुर के अलावा अन्य गांव में पंडालों में पूर्ण आस्था के साथ सन्धि पूजा अनुष्ठान किया गया। सन्धिपूजा अनुष्ठान का मुहूर्त सुबह होने के कारण काफी संख्या में महिला श्रद्धालु पंडाल में पहुंचकर दीपदान किये।

महाअष्टमी का उपवास कर श्रद्धालु रविवार की सुबह पूजा पंडाल में पहुंचने लगे थे। शुभ मुहूर्त के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा प्रारंभ हुआ। संधी पूजा में सामूहिक रूप से श्रद्धालुओं ने दीपदान किया।पंडालों में माता जगदंबे का दर्शन और पूजन के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ उमड़ी हुई थी।
हुसैनाबाद में महाअष्टमी तिथि को अनुमंडलीय सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति महावीर जी भवन, जपला स्टेशन परिसर, चार धाम, पटेल चौक, दुर्गा बाड़ी, देवरी बाबू लाइन आदि पूजा पंडालों में मां दुर्गा की दिव्य स्वरूप महागौरी के दर्शन को पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा हुआ था।




