राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाने पर अमादा : बाबूलाल
Ranchi : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष देश में नेरेटिव फैलाकर आरजकता का माहौल बनाने पर अमादा हैं। पूर्व में भी इवीएम के मुद्दे पर जनता को भ्रमित किया और जब उच्चतम न्यायालय ने सुबूत मांगने पर राहुल गांधी नहीं दे सके। इससे स्पष्ट है कि राहुल गांधी का मकसद देश में नैरेटिव के जरिये आरजकता फैलाकर सत्ता परिवर्तन करना है। बाबूलाल शुक्रवार को गिरिडीह सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

एसआईआर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्चतम न्यायालय में मुख्य चुनाव आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के निर्णय सामुहिक होते हैं।भाजपा नेता ने कहा कि वोट चोरी से लेकर ईवीएम हेक सहित अन्य नैरेटिव मुद्दों पर राहुल गांधी अभी तक कोई सुबूत नही दे पाये।
उन्होंने कहा कि जो लोग बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में अराजकता का माहौल बनाकर सत्ता परिवर्तन का सपना देख रहे हैं वे कभी कामयाव नहीं होंगे। ऐसे दिमागी नक्सलियों को देश की जनता नकारती रही है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के आंदोलन के जबाब में भारतीय जनता पार्टी तीन नवम्बर 2026 से लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान शुरू कर रही है। जिसमें कांग्रेस और दिमागी नक्सलियों का देशव्यापी अराजकता फैलाने की साजिस का खुलासा जनता के सामने रखने का काम भाजपा कार्यकर्ता करेंगे।
प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा, पूर्व विद्यायक निर्भय शाहाबादी सहित पार्टी के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।



