Palamu के DC-SP ने जेटेट परीक्षा की तैयारियों का किया निरीक्षण

Palamu : आगामी 1 नवंबर को आयोजित होने वाली झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी एवं अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने आर.के. रामधारी स्कूल, रजवाडीह, ग्रीन वैली स्कूल, बारालोटा सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, जैमर की उपलब्धता, कंट्रोल रूम की व्यवस्था, वीडियोग्राफी की तैयारी, प्रश्नपत्र एवं परीक्षा सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव, प्रवेश एवं निकास मार्ग, सुरक्षा घेरा, बैरिकेडिंग तथा अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया।

उपायुक्त श्री शेखावत ने सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक कक्ष में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को परीक्षा से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने तथा व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने देने को कहा।उन्होंने परीक्षा के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया,ताकि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके।

निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार, संबंधित दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!