Palamu : चंद्रवंशी चेतना मंच के तत्वाधान में सर्किट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन
PALAMU : पलामू सर्किट हाउस में शुक्रवार को बिहार राज्यसभा सांसद शह चंद्रवंशी चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम सिंह चंद्रवंशी का आगमन हुआ।छतरपुर विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी चंचला चंद्रवंशी के पति विजय चंद्रवंशी की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन के दौरान चंद्रवंशी समाज के लोगों को संबोधित करते हुए चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम सिंह चंद्रवंशी ने कहा की समाज को आगे बढ़ाने के लिए हमें एकजुट होकर सभी कार्य करने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि जब तक हमारे समाज के लोगों के दिलों में राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं जागेगी तब तक हम अपने समाज को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज चंद्रवंशी समाज आपस में विखंडित है। कई संगठन बने हुए है। हमें अब सारे संगठनों को एक मंच पर लाना होगा, तभी विकास संभव है। उन्होंने कहा कि आज भी हमारे समाज की महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल रही है हमें उन्हें प्रेरित करना होगा। तभी जाकर हमारा समाज आगे बढ़ेगा।

वही मौके पर उपस्थित चेतना मंच के राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष सिंह चंद्रवंशी,प्रदेश प्रवक्ता पप्पू चंद्रवंशी,प्रदेश मंत्री जितेंद्र चंद्रवंशी,प्रदेश सदस्य बालमुकुंद दिवाकर,प्रदेश महिला अध्यक्ष चंचला चंद्रवंशी ने कमेटी की घोषणा करते हुए चेतना चंद्रवंशी मंच में अनिल चंद्रवंशी को प्रदेश उपाध्यक्ष,जितेंद्र चंद्रवंशी को प्रदेश युवा उपाध्यक्ष एवं मंजू चंद्रवंशी जी को महिला जिला अध्यक्ष बनाया गया। वही मौके पर उपस्थित चंद्रवंशी चेतना मंच के जिला अध्यक्ष विजय चंद्रवंशी ने कहा की समाज को आगे बढ़ाने के लिए हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का काम करूंगा।ताकि हमारा समाज आगे बढ़ सके।
मौके पर गुड्डू चंद्रवंशी ,राकेश चंद्रवंशी ,धनंजय चंद्रवंशी ,कुंदन चंद्रवंशी,रंजीत चंद्रवंशी,भरत चंद्रवंशी,ऋषि चंद्रवंशी,अविनाश चंद्रवंशी ,एडवोकेट मनोज कुमार सिंह,श्याम बिहारी चंद्रवंशी,संदीप चंद्रवंशी,अजय चंद्रवंशी,सनी चंद्रवंशी,प्रमोद चंद्रवंशी,विनोद चंद्रवंशी सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।



