सिंगरा : ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर घायल, हालत गंभीर
Palamu : मेदनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा कला गांव निवासी संतु राम के पुत्र छोटू राम उम्र 25 वर्ष मंगलवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बारे में घायल के बड़ा भाई बबलू राम ने बताया कि छोटू राम मंगलवार की सुबह मजदूरी करने के बाहर जा निकला था। इसी बीच घर के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच कर घायल छोटू राम को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां इलाज के बाद भी छोटू राम की हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।जिसके वजह से घायल छोटू राम बाहर मजदूरी करने जा रहा था।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।





