चैनपुर : छठ घाट पर पिस्तौल लेकर घूम रहा युवक अरेस्ट, हथियार और जिंदा गोली बरामद, भेजा गया जेल

Palamu : छठ महापर्व के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चैनपुर थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। इसी क्रम में रविवार की रात पुलिस ने नरसिंहपुर-पथरा छठ घाट से अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, एक टच स्क्रीन मोबाइल, ताश की गड्डी और एक हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

गिरफ्तार युवक की पहचान मझिगावां निवासी सुरेंद्र चौरसिया के 21 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नरसिंहपुर-पथरा छठ घाट पर एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और युवक को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में सोमवार को पुलिस निरीक्षक पूनम टोप्पो ने प्रेस वार्ता कर बताया कि रविवार की रात छठ घाट पर एक युवक देशी कट्टा लेकर घूम रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।

इस मामले में चैनपुर थाना कांड संख्या 234/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a)/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

छापेमारी अभियान में एसआई शिवनाथ रंजन, रमन यादव, एएसआई जैनेंद्र कुमार पांडेय, विक्रम सिंह तामसोय सहित पुलिस के कई जवान एवं रिजर्व गार्ड शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!