उटारी रोड: छठ पूजा पर बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 45 हजार नगद सहित अन्य सामान की चोरी
Palamu : पलामू जिले के उटारी रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत करकटा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए भुक्तभोगी मनोज राम ने बताया कि सभी परिवार छठ पूजा के दिन सत बहिनी झरना छठ पूजा करने गए थे।

इसी दौरान चोरों ने घर को सुनसान पाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि चोरों ने घर में रखें 45000 हजार नगद सहित अन्य सामान की चोरी कर फरार हो गए।वही इस घटना के बाद भुक्त केभोगी मनोज राम के द्वारा उटारी थाना में चोरी होने से संबंधित घटना की लिखित जानकारी दे दी गई है।वही चोरी की घटना के बाद से पुलिस भी अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।



